फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या जा रहे बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
मृतक कृष्ण मुरारी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कप्तानगंज। स्थानीय थाने की पुलिस ने अनहोनी की आशंका पर शुक्रवार को अयोध्या अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जा रहे एक बुजुर्ग की शव यात्रा हाईवे पर सीएचसी कप्तानगंज के सामने रोक दी। पुलिस ने शव को बस से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान हाईवे पर एक घंटे तक बुजुर्ग की मौत को लेकर परिजन और रिश्तेदार आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे।
विज्ञापन

सोनहा थाना क्षेत्र के करमिया गांव के रहने वाले कृष्ण मुरारी पांडेय (70) की पत्नी सुशीला देवी की छह माह पहले निधन हो गया था। इसके बाद उनकी भी तबीयत खराब हो गई। गांव पर समुचित देखभाल न होने के कारण कृष्ण मुरारी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के रहने अपने बहनोई जवाहिर लाल उपाध्याय के घर पर आकर रहने लगे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की शाम को चार बजे कृष्ण मुरारी पांडेय की मौत हो गई।
मृतक के बहनोई के अनुसार उनकी मौत की सूचना गांव पर उनके परिजनों को दी गई। शुक्रवार की सुबह तक कोई नही पहुंचा तो वह बस से शव काे अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या ले जाने लगे। इसी बीच मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर कृष्ण मुरारी की मौत पर संदेह व्यक्त किया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के भाई की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। इस दौरान हाईवे पर एक घंटे तक ड्रामा होता रहा। जानकारी के अनुसार मृतक तीन भाइयों में मझले थे। बड़े भाई शिवमूरत पांडेय और छोटे भाई गिरजाशंकर पांडेय हैं। मृतक के नाम से करीब तीन बीघा जमीन है, उसी को लेकर भाइयों और रिश्तेदारों के बीच मनमुटाव चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें