फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
लारा गांव में युवती की मौत के बाद घर पर जुटी भीड़-संवाद
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित लारा गांव में एक 19 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध हालत में कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। आनन-फानन में परिजन शव को फंदे से नीचे उतार दिए। सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना के लारा गांव निवासी लालता की पुत्री शिखा (19) का शव बृहस्पतिवार की सुबह कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता हुआ परिजनों ने देखा। परिजनों का कहना है कि बुधवार की शाम को शिखा परिजनों के साथ खाना खाकर कमरे में सोने चली गई। पिता लालता रिश्तेदारी में चले गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह मां विद्यावती बकरी चराने चली गई।
रिश्तेदार के घर से लौटे पिता ने घर पहुंच कर आवाज लगाई। लेकिन कोई घर से बाहर नहीं निकला तो पिता कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो अंदर से दरवाजे के सहारे बाल्टी रखी हुई थी। तेजी से दरवाजा खोला तो शिखा का शव फंदे से लटक रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में शिखा को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत है चुकी थी।
विज्ञापन

शिखा चार भाई और चार बहनों में पांचवें नंबर पर थी। इस साल 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें