फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। क्षेत्र के विरऊपुर गांव में शुक्रवार की रात एक युवती का शव घर में छत की कुंडी से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परशुराम यादव की पुत्री नेहा यादव (23) की शादी आगामी छह मई को तय थी। शुक्रवार को परिवार के सभी लोग खेत में गेहूं की कटाई करने गए थे और नेहा घर पर अकेली थी। शाम करीब पांच बजे जब परिजन घर लौटे तो कि कमरे में छत की कुंडी से नेहा फंदे से लटकी हुई है। मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सूचना मिलने पर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।


-
छह मई को थी शादी, चल रही थी तैयारी
मृतका नेहा यादव के पिता परशुराम यादव ने बताया कि बेटी बीएससी पास कर चुकी है। उसकी शादी अगले छह मई को होनी थी। घर में धीरे-धीरे शादी का सामान भी इकट्ठा किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि हमने तो उसके शादी के लिए सपने बुन लिए थे। नेहा की शादी की तैयारी तो जोरो पर थी। घर पर मंडप सजाने की बातें हो रही थी। लेकिन एक पल में सब कुछ खत्म हो गया। परिजनों का कहना है कि बेटी की शादी से ठीक पहले ऐसा कदम समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें