फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मचा कोहराम

Sun, 26 Oct 2025 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र के भैंसहिया गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक अपने ही कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, भैंसहिया गांव निवासी आदित्य कुमार उपाध्याय (27) पुत्र हरिश्चंद्र उपाध्याय दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत थे। करीब 18 दिन पूर्व वह छुट्टी पर घर आए थे। शुक्रवार की रात भोजन के समय परिजनों ने जब उसे खाने के लिए बुलाया तो उसने कहा कि वह पहले मुंह-हाथ धोकर आता है। इसके बाद वह नीचे बने कमरे में चला गया।
काफी देर तक जब आदित्य वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर परिवार वालों ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी तो देखा कि आदित्य गमछे के सहारे छत से लटक रहा है। आनन-फानन में उसे ओपेक चिकित्सालय कैली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। युवक की आत्महत्या के पीछे पारिवारिक या मानसिक कारणों की भी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें