फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लावारिश मिला महिला का शव, क्षत-विक्षत था शरीर- सिद्धार्थनगर की थी रहने वाली; हत्या कर फेंका गया था

Thu, 20 Nov 2025 05:07 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे रुधौली नगर पंचायत के कामता प्रसाद नगर वार्ड स्थित लक्ष्मी देवी कन्या इंटर कॉलेज के बगल स्थित बगीचे में महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना मिली। शव पर गला रेतने सहित चेहरे और पेट पर गहरे घाव के निशान पाए गए। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र से दो साल के बेटे के साथ घर से निकली 30 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका बेटा रात नौ बजे लावारिस हालत में पुलिस को मिला, मगर उसके कुछ न बता पाने की वजह से पुलिस असमंजस में थी।

विज्ञापन


इसी बीच बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे रुधौली नगर पंचायत के कामता प्रसाद नगर वार्ड स्थित लक्ष्मी देवी कन्या इंटर कॉलेज के बगल स्थित बगीचे में महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना मिली। शव पर गला रेतने सहित चेहरे और पेट पर गहरे घाव के निशान पाए गए।

Trending Videos
विज्ञापन

शव के पास से मिला आधार कार्ड उसकी पहचान प्रीति मौर्य पत्नी बाबूलाल मौर्य के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे उसके पति व सास ज्ञानमति ने बताया कि बुधवार को करीब तीन बजे घर से बच्चे को लेकर निकली थी।

पुलिस ने बच्चे को उसके पिता के सुपुर्द कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी मोबाइल आदि पुलिस को नहीं मिली। एएसपी कृष्णकांत ने बताया कि बाबूलाल मिठाई का कारीगर है। परिवार के लोगों से बात की जा रही है। अभी हत्या का मोटिव पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें