फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नरधरी गांव में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Thu, 11 Dec 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। थाना क्षेत्र के नरथरी गांव में बुधवार की दोपहर में एक किशोरी का शव घर के अंदर छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नरथरी गांव निवासी बेचू की बेटी मनीषा (17) बुधवार को घर पर अकेली थी। माता-पिता किसी कार्य से चौराहे की तरफ गए थे। इसी बीच किशोरी फंदे से लटक गई। कुछ देर बाद जब माता-पिता घर आए तो बेटी को आवाज देने लगे। घर के अंदर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर मां दरवाजे के पास गई तो बेटी को फंदे से लटका देखकर तेज आवाज में रोने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और जांच-पड़ताल में जुट गई। किशोरी के माता-पिता कुछ भी बात करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

गौर के थानाधक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें