फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांच दिन से लापता छात्रा का कुआनो नदी में मिला शव

Tue, 18 Feb 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गायघाट/कुदरहा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के सेल्हरा घाट पर कुआनो नदी के पुल के पूरब पांच दिन से लापता इंटरमीडिएट की छात्रा का स्कूल ड्रेस में पानी में उतराया शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया चोट के कोई निशान न पाए जाने पर माना जा रहा है कि उसकी मौत डूबने से हुई। हालांकि, पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, लालगंज क्षेत्र के बर्रोहिया निवासी विक्रम की 19 वर्षीय पुत्री पिंकी बनकटी के एक इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा थी। 11 फरवरी को महथा केंद्र पर उसकी प्रयोगात्मक परीक्षा थी। शाम करीब चार बजे घर लौटने के बाद उसी रात करीब दो बजे पिंकी घर से लापता हो गई।
विज्ञापन

परिवार के लोग इधर-उधर तलाश कर थक गए तो अगले दिन 12 फरवरी को लालगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया। सोमवार की सुबह कुआनो नदी के सेल्हरा घाट के पास स्कूली ड्रेस में शव उतराया देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।
चौकीदार मुसाफिर ने घटना की सूचना चौकी प्रभारी कुदरहा राम अशोक यादव को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने शव को बाहर निकलवाया। परिवार के लोगों ने शव की पहचान पिंकी के रूप में की। पिंकी दो बहन और एक भाई में दूसरे नंबर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें