फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से लौटते व्यक्ति का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल से लौटते व्यक्ति का शव मिला
विज्ञापन

भानपुर/सोनहा। सोनहा थानाक्षेत्र के भानपुर-रुधौली मार्ग पर खैरा पुलिया के पास मंगलवार सुबह 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके सिर और गले पर धारदार से हमले के निशान मिले हैं।
सूचना पर पहुंचे सीओ रुधौली धनजंय सिंह कुशवाहा तथा थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्र ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोनहा थाने के करनपुर उर्फ करौता निवासी बलराम निषाद (50) की सोनहा थाने के असुरैना गांव में शिवनारायन के वहां ससुराल थी। सोमवार की रात शिवनारायन के बेटी की शादी थी। वहां बलराम निषाद अपने सपरिवार के साथ गए थे। मंगलवार की रात करीब दो बजे बाइक से बलराम अपने गांव जाने के लिए अकेले निकले। रास्ते में क्या हुआ, यह नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह ड्यूटी से लौट रहे सोनहा थाने के होमगार्ड ने खैरा पुलिया के पास बाइक के ऊपर लुढ़के व्यक्ति पर नजर गई। करीब जाकर देखा तो उस व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। देखने से ऐसा लग रहा था कि किसी ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया हो। खून बहने के कारण व्यक्ति टंकी पर सिर रखकर बेहोश हो गया हो और उसी अवस्था में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सीओ का कहना है कि अभी तक की पूछताछ में किसी तरह की रंजिश की कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें