फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस स्टैंड के निकट ट्राई साइकिल पर घंटों पड़ा रहा दिव्यांग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत के बस स्टैंड के पास शुक्रवार को दिव्यांग जनार्दन तिवारी (48) का शव ट्राई साइकिल पर पड़ा मिला। घटना के घंटों बाद किसी ने गौर पुलिस को सूचना दी, तब पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

जनार्दन तिवारी पुत्र इंद्राज, दिव्यांग थे, उनके हाथ-पैर काम नहीं करते थे। वे आदि शक्ति नगर वार्ड में अकेले रहते थे। उनके पिता की तीन वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। दिव्यांग छह भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे। उनके अन्य भाई बाहर रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उनकी रोजमर्रा की जरूरतों में उन्हें हमेशा कठिनाई रहती थी और यह संभावना है कि कोई व्यक्ति उन्हें ट्राई साइकिल पर लेकर आया था। गौर थाने के एसएसआई देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर छानबीन की और दिव्यांग की पहचान उनके गांव वालों से कराई गई। मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें