फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाकियू टिकैत गुट ने रामनगर ब्लाॅक में लगाई पंचायत

विज्ञापन
किसान समस्याओं के समाधान के लिये डीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ रामनगर राजेश सिंह सौपते भाकियू टि - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
भानपुर।किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लेकर भाकियू टिकैत गुट ने सोमवार को रामनगर ब्लाक परिसर में पंचायत लगाई। पंचायत की अध्यक्षता करते हुए ब्लाॅक अध्यक्ष रामजीत चौधरी ने कहा कि गांवों में बने सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल व्यवस्था को तुरंत ठीक कराया जाय।
विज्ञापन

तुरकौलियाराय गांव में बने शौचालयों में टूटे दरवाजों को ठीक कराया जाए और साफ सफाई को बेहतर कराते हुए उसे समय से खुलवाया और बंद कराया जाए। इससे ग्रामीणों को समुचित लाभ मिल सके। सरकार की ओर से संचालित निशुल्क बोरिंग योजना के तहत किसानों को समय से पाइप उपलब्ध कराया जाए। किसानों की फसलों को जंगली जानवरों नीलगाय, सांड़, सुअर और बंदरों से सुरक्षित कराया जाए। राशन कार्डों की केवाईसी एक बार ही कराई जाए।
किसानों ने पंचायत के पश्चात डीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन बीडीओ राजेश सिंह को सौंपा। उन्होंने ब्लाॅक से जुड़ी शिकायतों की जांच कराकर त्वरित समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष श्याम नारायन सिंह, संत कुमार भारती, रामरेखा यादव, शंकर यादव, रामनिरंजन, चैतू, तिलेसर, पितांबर मौर्य, गंगाराम चौधरी, रामनेवास सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें