कलवारी। क्षेत्र में भगवान श्री चित्रगुप्त की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान श्री चित्रगुप्त का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कलवारी, वैष्णोपुर, बेनीपुर, खलीलपट्टी, भोयर, चकदहा, खेमऊपुर, सिंगही, गंगऊपुर, धनौवा, भेड़वा, पियारेपुर और बहादुरपुर सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों ने अपने घरों में पूजा-पाठ किया। पूजन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा। पूजन में शिवम, शुभम, शताक्षी, हिमांशु, पवन, शिवभूषण, अमित, अरुण कुमार, आलोक, दिनेश, संजय, अश्वी, आश्वत, अदविका, अंविका, प्रियल मौजूद रहे। संवाद