बस्ती। शहर के कोतवाली क्षेत्र के महुली रोड पर स्थित पुलिस चौकी जेल गेट के पास शनिवार देररात करीब साढ़े 10 बजे चलती बाइक में आग लग गई। चालक बाईक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। कोतवाल दिनेश चौधरी ने बताया कि भुअर निरंजनपुर के पास बाइक में अचानक आग लग गई, जिसे चौकी इंचार्ज जेल गेट व चीता ड्यूटी में मौजूद कांस्टेबल विजय कुमार यादव ने काफ़ी प्रयास करके बुझा लिया। बाइक किसकी है, इसकी जानकारी ली जा रही है।