फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती से लापता छात्र वजीरगंज में बेहोशी की हालत में मिला

Sat, 23 Aug 2025 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
वजीगरंज के पूरेडाढ़ू में बेहोश मिला बालक। संवाद 
विज्ञापन
बस्ती/टिकरी/डुमरियाडीह (गोंडा)। बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के बढ़यापुर से लापता वजीरगंज के चड़ौवा निवासी 12 वर्षीय छात्र कृष्ण सिंह बृहस्पतिवार शाम वजीरगंज के पूरेडाढ़ू में बेहोशी की हालत में मिला है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

कृष्ण सिंह बस्ती में गौर के बढ़यापुर में अपनी मौसी के घर में रहकर निजी स्कूल में पढ़ाई करता था। मौसी अंशु सिंह ने बताया कि बीते 11 अगस्त को वह स्कूल के लिए घर से निकला। मगर वापस नहीं लौटा। खोजबीन करने पर पता न चलने पर नानी दुरला देवी ने गौर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 10 दिन तक कृष्ण का कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने बस्ती एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। बृहस्पतिवार शाम को वजीरगंज में पूरेडाढ़ू के पास कृष्ण सिंह बेहोशी की हालत मिला। उसे वजीरगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। पूछताछ में उसने बताया कि स्कूल जाते समय रास्ते में मुंह में रूमाल बांधे चार लोगों ने कुछ सुंघा दिया। इसके बाद वह बेसुध हो गया। इतने दिनों तक कहां रखा गया, उसे जानकारी नहीं है। वजीरगंज के अपराध इंस्पेक्टर राधेश्याम यादव ने बताया कि बच्चे को गौर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं की पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें