बभनान। स्थानीय कस्बे से चुवाड़ मार्ग पर बभनान की तरफ बाइक लेकर आ रहा युवक मोड़ पर अनियंत्रित हो गया। वह सड़क किनारे बाइक लेकर गिर गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम छपिया थाना क्षेत्र के चुवाड़ गांव निवासी शिवम मिश्र (15) पुत्र जनार्दन घर से बाइक लेकर आ रहा था। सिसई रानीपुर के पास मोड़ पर बाइक से नियंत्रण खो दिया। बाइक सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। शिवम के सिर में गंभीर चोट लगने से वह वहीं पड़ा रहा। कुछ देर बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजसों को सूचना दी।