फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज निरस्त रहेगी भटनी-अयोध्या और गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर

विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर कैंट-पनियहवां रेल खंड पर स्थित उनौला रेलवे स्टेशन के मध्य (7.64 किमी.) पैच दोहरीकरण के कारण अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को जाने वाली भटनी-अयोध्या मेमो पैसेंजर और गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन होने से यात्रियों को 70 किलोमीटर दूर अयोध्या रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी पड़ रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




रेलवे के अनुसार बृहस्पतिवार को जाने वाली भटनी-अयोध्या मेमो पैसेंजर और शाम गोरखपुर जंक्शन से गोंडा को जाने वाली गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। इससे छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा। 2 सितंबर को जाने वाली ट्रेन संख्या 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी के रास्ते चलाई गई। मार्ग बदलने से इस ट्रेन का ठहराव बुधवार को सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर आदि स्टेशनों पर नहीं रह। इसी तरह दो और तीन सितंबर को ट्रेन संख्या 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी। इसके चलते जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर और देवरिया सदर स्टेशनों पर ट्रेन नहीं आएगी।
इसी अवधि में ट्रेन संख्या 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-रोजा के रास्ते जाएगी। मार्ग परिवर्तन होने से यह ट्रेन सीवान, मैरवा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर एवं मैंगलगंज स्टेशनों पर दो दिन निरस्त रहेगी। तीन सितंबर को ट्रेन संख्या 15565 ललित ग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जंक्शन, अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

दो सितंबर को ट्रेन संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन छपरा औड़िहार, जौनपुर, अयोध्या कैंट, बाराबंकी के रास्ते चलाई गई। तीन सितंबर को 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस छपरा, वाराणसी जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। दो सितंबर को ट्रेन संख्या 15904 चंडीगढ़-डिबु्रगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ (उत्तर रेलवे)-सुलतानपुर-वाराणसी-छपरा के रास्ते चलाई गई।
बृहस्पतिवार को जाने वाली ट्रेन संख्या 02563 बरौनी नई दिल्ली विशेष एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित होने से भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा जैसे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें गंतव्य को पहुंचने के लिए दूसरे विकल्प ढूंढ़ने पड़ रहे हैं। साथ ही ट्रेन पकड़ने के लिए अयोध्या जाना पड़ रहा है।


आज देरी से चलेगी ये ट्रेनें
3 सितंबर को गोरखपुर से गोंडा को जाने वाली ट्रेन संख्या 55031 पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से 120 मिनट की देरी से गोरखपुर रेलवे स्टेशन से चलेगी। ट्रेन संख्या 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन से 180 मिनट देरी से जाएगी। ट्रेन संख्या 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 150 मिनट देरी से चलेगी। ट्रेन संख्या 19038 15 एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन रेलवे स्टेशन से 300 मिनट की देरी से चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 15029 गोरखपुर पुणे एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 150 मिनट की देरी से चलाई जाएगी।
-
यात्री बोले-

अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस से यात्रा करना था। मार्ग परिवर्तित होने से ट्रेन छूट गई। इससे मजबूर होकर प्राइवेट वाहन का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां अधिक किराया देने साथ ही समय भी ज्यादा लग रहा है।
-संतोष कुमार, यात्री कलवारी

-

ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन होने से मजबूर होकर दूसरे ट्रेन के जनरल कोच से भीड़ का सामना करते हुए सफर करना पड़ा। पहले से कंफर्म टिकट को वापस करना पड़ा। बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली अधिकांश ट्रेनों का मार्ग बदलने से ये दिक्कत हो रही है।
-पल्लवी सिंह, यात्री बभनान बाजार

कोट

पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से कई एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

-सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें