फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीडीए की बैठक में जाम की समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को बीडीए कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों एवं समाज के विभिन्न वर्गों तक शासकीय योजनओं की जानकारी व उपलब्धियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

सचिव कीर्ति प्रकाश भारती ने अध्यक्षता की। बैठक में आये लोगों ने विचार रखे। शहर की मुख्य विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। जिला अस्पताल चौराहा, रोडवेज तिराहे पर लगने वाले जाम से निजात पाने वाले बिंदुओं पर चर्चा हुई। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया गया। एक्सईएन हरिओम गुप्ता, जेई रोहित पटेल, ईओ अंगद गुप्ता, कृष्णदेव मिश्र, जगबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेश चित्रगुप्त, किशोरी लाल, बलराम यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें