आंदोलनकारियों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
- फोटो : अमर उजाला
वाल्टरगंज (बस्ती)। गोविंद नगर चीनी मिल पर बकाए के भुगतान के लिए मिल श्रमिकों की तरफ से किया जा रहा धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। इस बीच आंदोलनकारियों ने शुक्रवार को धरना स्थल पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ भी किया।
श्रमिकों ने मिल प्रबंधन से 15 अप्रैल तक बकाए के भुगतान की मांग की। यज्ञ का नेतृत्व राम प्रकाश चौधरी व भाकियू जिलाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी ने किया।