फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश की तिथि बढ़ी

Sat, 07 Feb 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया के बसेवाराय में संचालित अटल आवासीय विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह और कक्षा नौ में प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई हैं। अब अभ्यर्थी 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी। सहायक श्रमायुक्त सचिन कुमार सिंह ने बताया कि नए कार्यक्रम के तहत आवेदनों का सत्यापन 25 फरवरी तक किया जाएगा। 26 से 28 फरवरी तक प्रवेश पत्र जारी होंगे। प्रवेश परीक्षा आठ मार्च (रविवार) को आयोजित होगी। परिणाम 18 मार्च को घोषित होगा। चयनित विद्यार्थियों की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया 20 से 29 मार्च के बीच पूरी की जाएगी। विद्यालय में नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से प्रारंभ होगा। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने उप श्रमायुक्त को निर्देश दिए हैं कि संशोधित समय सारिणी के अनुसार सभी औपचारिकताएं समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएं, जिससे अधिकतम पात्र छात्र-छात्राएं योजना का लाभ उठा सकें। बताया गया कि अब तक कक्षा छह और नौ में 223 सीटों पर प्रवेश संबंधी तीनों जनपदों बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर से 1202 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कक्षा छह में 160 और कक्षा नौ में 63 सीट पर प्रवेश होना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें