बस्ती। सदर कोतवाली क्षेत्र में समूह में धन जमा कराने के नाम पर 2.37 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रयागराज के मोहल्ला लूकरगंज निवासी संदीप मिश्रा ने बताया कि वह बस्ती में लेखा परीक्षा प्रबंधक हैं। आरोप है कि संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम खजुराखुर्द निवासी धर्मदेव चाैबे ने समूह में जमा योजना का झांसा दिलाया और उनसे अलग-अलग किश्तों में धनराशि एकत्र की। तय समय बीतने के बाद न तो जमा की गई रकम लौटाई न ही कोई संतोषजनक जवाब दे रहे हैं। रुपये मांगने पर आरोपी ने पहले टालमटोल कीए बाद में जान से मारने की धमकी दी और अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। ब्यूरो