फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सख्ती के बाद एप्रेन में दिखे चिकित्सा कर्मी

Fri, 01 Dec 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षा अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान जताई थी नाराजगी
विज्ञापन

सीएचसी में निजी पैथोलॉजी व जांच सेंटरों के लोगों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
भानपुर। सख्ती के बाद शुक्रवार को सीएचसी में तैनात चिकित्सा कर्मी एप्रेन में दिखे। कर्मियों के एप्रेन न पहनने पर जिला प्रतिरक्षा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने नाराजगी जताई थी। बृहस्पतिवार को सीएचसी का निरीक्षण कर उन्हें प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए थे कि जो कर्मी एप्रेन में न दिखे उसके विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखें।
उनके निर्देशों को असर जानने के लिए शुक्रवार को सीएचसी की जायजा लिया गया। इस दौरान चिकित्सा कर्मी एप्रेन व नेम प्लेट लगाकर ड्यूटी करते हुए दिखे। इससे पहले अधिकतर कर्मी न तो एप्रेन पहने थे, न ही नेम प्लेट लगाते थे। इससे अस्पताल स्टाफ व अनाधिकृत व्यक्तियों के बारे में मरीजों व तीमारदारों को सही जानकारी नहीं हो पाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में निजी पैथोलॉजी व मेडिकल स्टोर के लोग मरीजों व तीमारदारों को बरगलाकर बाहर से जांच व दवा लेने का दबाव बनाते थे। इसकी शिकायत के बाद अस्पताल परिसर में जगह-जगह अनाधिकृत लोगों के प्रवेश पर रोक संबंधी पोस्टर चस्पा किए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार नियमों का पालन कराया जा रहा है। इसमें शिथिलता बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें