फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन लंगड़ा: दुष्कर्म पीड़िता की घर में घुसकर की थी हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में लगी गोली

Sat, 07 Mar 2026 05:04 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

सीओ कलवारी संजय सिंह ने बताया कि सुबह पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि छात्रा को गोली मारने का आरोपी मंदीप कलवारी क्षेत्र के माझा खुर्द के रास्ते अंबेडकरनगर जिले में भागने की फिराक में है। इसके बाद एसओजी, स्वॉट, सर्विलांस टीम तथा कलवारी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस से घिरता देख आरोपी मंदीप ने गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने उससे सरेंडर करने को कहा, मगर उसने फायरिंग नहीं रोकी।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल हत्यारोपी - फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के दुष्कर्म के आरोपी मंदीप को पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस से घिरता देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, इससे मुख्य आरक्षी घायल हो गए।

जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में घुटने के नीचे एक गोली लगी और वह घायल होकर वहीं गिर गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, खोखा-कारतूस और बाइक बरामद किए हैं। इसके अलावा रेकी करने के आरोपी विवेक को भी गिरफ्तार किया है।

सीओ कलवारी संजय सिंह ने बताया कि सुबह पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि छात्रा को गोली मारने का आरोपी मंदीप कलवारी क्षेत्र के माझा खुर्द के रास्ते अंबेडकरनगर जिले में भागने की फिराक में है। इसके बाद एसओजी, स्वॉट, सर्विलांस टीम तथा कलवारी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस से घिरता देख आरोपी मंदीप ने गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने उससे सरेंडर करने को कहा, मगर उसने फायरिंग नहीं रोकी।

उसने दो राउंड गोली दागी। एक गोली मिस हो गई। जबकि दूसरी गोली मुख्य आरक्षी रविंद्र सिंह के दाहिने हाथ को छूती हुई चली गई। इससे वह घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो मंदीप के बाएं पैर में घुटने के नीचे एक गोली जा लगी और वह घायल होकर वहीं गिर गया। इसके बावजूद उसने भागने की कोशिश, मगर पुलिस की घेराबंदी के आगे कामयाब नहीं हो पाया।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल मुख्य आरक्षी और आरोपी मंदीप को सीएचसी बहादुरपुर लेकर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुख्य आरक्षी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि आरोपी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी ने बताया कि छात्रा ने उस पर फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इससे उसने सबक सिखाने की ठान ली थी। उधर, देर शाम को पुलिस ने छात्रा की हत्या करने के आरोपी और उसका साथ देने वाले विवेक को कोर्ट में पेश किया, वहां से दोनों जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें