फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी बैरिहवा तिराहे से गिरफ्तार

Mon, 31 Mar 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। क्षेत्र के एक गांव की महिला से शादी का झांसा देकर शोषण के मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार को सुबह बैरिहवा तिराहे से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया था कि महुआ गांव निवासी अशोक यादव उर्फ डब्लू शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। उसने शादी का दबाव बनाया और घर ले चलने को कहा तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। 26 मार्च की सुबह करीब 11 बजे महुआ गांव उसके घर पहुंची तो आरोपी अशोक यादव उर्फ डब्लू के अलावा उसकी बहन, मां, भाई और पत्नी अपशब्द कहते जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। जान-माल की धमकी दी गई। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार करीब 10 बजे अशोक यादव को बैरिहवा तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें