फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बंदरों-लंगूरों का आतंक...नुकसान झेलना मजबूरी

विज्ञापन
सड़क पर घूमते बंदर।
विज्ञापन
बस्ती। उत्पाती बंदरों का आतंक सिर्फ भानपुर में नहीं बल्कि जिले के विभिन्न हिस्सों में फैला हुआ है। दुबौलिया, बनकटी, सल्टौआ, मुंडेरवा, नगर बाजार, परशुरामपुर आदि क्षेत्रों में भी 30-40 बंदरों-लंगूरों की टोली अक्सर विचरण करते देखी जा रही है। लोग बताते हैं कि जब इनकी झुंड पहुंचती है तो छतों पर अपना साम्राज्य कायम कर लेते हैं। सूखने के लिए रखे अनाज, सब्जियों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही सोलर पैनल, डीटीएच की छतरी पर चढ़कर तोड़ने में उन्हें काफी पसंद है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी के पंकज बताते हैं कि बंदर उनकी पानी की टंकी का ढक्कन तोड़कर उसमें नहाते हैं। अगर किसी ने उन्हें भगाने की जुर्रत की तो वे हमला करते देर नहीं लगाते। कई बार लोगों को रास्ते से गुजरना मुश्किल हो जाता है। इनसे निजात पाने के लिए कोई तय पॉलिसी न होने से प्रशासन, नगर निकाय, ग्राम पंचायत और वन विभाग एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ते नजर आते हैं। हालांकि नगर पंचायत भानपुर ने मथुरा से मंकी कैचरों की टीम बुलाकर इन बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने का बीड़ा उठा लिया है। ईओ ऋचा सिंह बताती हैं कि टीम अभी भी बंदरों को पकड़ने में जुटी है।
भानपुर में फिर निकली बंदर पकड़ने वाली टीम: भानपुर। कस्बा क्षेत्र में उत्पात मचा रहे लंगूर को शुक्रवार को पकड़ लिया गया मगर अभी भी तमाम बंदर विचरण कर रहे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए शनिवार को वन विभाग व नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने नगर पंचायत क्षेत्र के अन्य वार्डों में भी उत्पाती बंदरों की तलाश शुरू की। ईओ ऋचा सिंह ने बताया कि कई वार्डों के लोगों ने बंदरों द्वारा घरों, गलियों और छतों पर उत्पात मचाने की शिकायत की है, जिसके आधार पर टीम को सक्रिय किया गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान जारी रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर टीम का दायरा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

इधर रामनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत असनहरा के ग्रामीण भी बंदरों के आतंक से परेशान हैं। ग्राम प्रधान शंभू जायसवाल ने बताया कि गांव और सीवान क्षेत्र में करीब 50 बंदरों का झुंड लोगों के घरों और खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। अकेले खेतों की ओर जाना ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बीडीओ राजेश सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है और बंदरों को पकड़वाने के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें