फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टेंट व्यवसायी ने छत से लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के खंता चौराहे पर रविवार की रात एक टेंट व्यवसायी ने छत से छलांग लगा दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिवार वालों ने बताया कि पिपरा गौतम निवासी साबिर अली (50) की खंता चौराहे पर टेंट हाउस है। दुकान के ऊपरी हिस्से में रहते हैं। रविवार की रात करीब एक बजे मकान के छत से छलांग लगा दी। छत से कूदने के कारण साबिर अली के दाहिने पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। बड़े भाई सबरे आलम ने बताया कि साबिर अली पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें