फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बगही गांव में तनाव सीओ ने जाना हाल

Sat, 25 Oct 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
लालगंज थाने के बगही गांव में जायजा लेने पहुंची सीओ स्व​​र्णिमा सिंह- पुलिस
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के बगही गांव में दीपावली की रात पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में झड़प के बाद से तनाव खत्म हाेने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सीओ रुधौली स्वर्णिम सिंह और थानाध्यक्ष लालगंज संजय कुमार ने गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने गांव के सच्चिदानंद पाल, अजीत चौधरी और योगेंद्र चौधरी के घर जाकर स्थिति का अवलोकन किया और कहा कि कानून हाथ में लेना अपराध है। पुलिस मामले की जांच करेगी। बगही में दीपावली की रात पटाखा फोड़ने की बात पर दो पक्षों में झड़प हो गई थी, जिसमें करीब छह लोग चोटिल हो गए थे।
चौकी प्रभारी कुदरहा महेश शर्मा ने स्थिति बिगड़ते देख थानाध्यक्ष लालगंज को मामले से अवगत कराया। वे मुंडेरवा, कलावारी व नगर की पुलिस टीम के साथ पहुंचे और हालात पर काबू किया। तभी से गांव में पुलिस बल तैनात है। गांव वालों की गतिविधियों पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है। फिलहाल गांव में शांति है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें