फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की जमीन बेचने का आरोप लगाकर थाना घेरा

Sun, 11 Feb 2018 12:10 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
मंदिर की जमीन बेचने का आरोप लगाकर थाना घेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। बाजार क्षेत्र के बाहर स्थित इच्छा बाबा मंदिर (बाबा कुटी) की जमीन बेचने की सूचना पर शनिवार को स्थानीय लोग नाराज हो गए। इसकी जानकारी किसी ने हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को दे दी। बड़ी संख्या में पहुंचे हियुवा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


तहरीर देने वालों में विमल गुप्ता, अंकुर कसौधन, गोलू सोनी, सनोज कुमार, रमेश चन्द्र, विवेक प्रताप सिंह, सुनील कुमार अग्रहरी, पंकज कुमार, रोहित कुमार, चंद्रशेखर, विनोद सोनी, किशोरी लालभ, मोनू पंडित, मोहित कसौधन, शुभम, लक्ष्मी प्रसाद, नन्द लाल, जय प्रकाश, संतोष, गुड्डू कसौधन, राम कुमार, विशाल, विष्णु गुप्ता शामिल हैं। थानाध्यक्ष डीके मिश्र ने बताया कि मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पक्षकारों की जानकारी ली जा रही है। हियुवा की ओर से तहरीर मिल चुकी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।इस बाबत पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा का कहना है कि मंदिर का ट्रस्टी कौन है, उसने जमीन बेची या कोई और मामला है, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें