फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पछुआ चलने से तीन डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

Thu, 06 Feb 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसमी बीमार से पीड़ित हो रहे बच्चे, जिला अस्पताल में भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। पछुआ हवा के तेज होने से बृहस्पतिवार को एक बार फिर ठंड बढ़ गई। अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तक रहा पारा 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। बढ़ते तापमान से जाड़े की विदाई होता प्रतीत हो रहा है। बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ और पछुआ हवा के कारण मौसम का तापमान गिर जा रहा है। जैसा कि बुधवार शाम को मौसम में हुए अचानक परिवर्तन से देखने को मिला। तेजी से तापमान गिरने से लोगों ने ठंड से बचने का प्रयास किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप से लोग परेशान नजर आए। घरों में गर्मी से बचने के लिए लोगों को पंखें का सहारा लेते देखा गया। दोपहर के समय दो पहिया से भागदौड़ कर रहे लोग गर्मी से परेशान नजर आएं।
विज्ञापन


उधर, मौसम के उतार-चढ़ाव से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में डॉ. सरफराज की ओपीडी में बीमार बच्चों के परामर्श के लिए भीड़ नजर आई। अधिक बच्चे सर्दी, जुकाम, बुखार, गले में खराश से पीड़ित नजर आए। चिकित्सक जांच कर दवा लिखने के साथ बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों को मौसम को लेकर सतर्क करते नजर आए। उन्होंने कहा कि गर्मी के बावजूद बच्चों को गर्म वस्त्रों में रखें। खानपान और साफ-सफाई पर ध्यान दे। चेस्ट फिजिशियन डॉ. त्रिगुण ने कहा कि इस मौसम में अस्थमा के मरीजों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें