फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ओवरलोड ट्राले में फंसा फोन का तार

विज्ञापन
गन्ना लदे ट्रक में फंसकर कलवारी चौराहे पर पीएनबी के सामने टूटा बीएसएनएल का केबल से लगा जाम संवा - फोटो : 1
विज्ञापन
कलवारी। कलवारी चौराहे पर रविवार दोपहर ओवरलोड गन्ना लदे ट्राले में फंसकर बीएसएनएल का तार टूट गया। ट्राले पर गन्ने की ऊंचाई अधिक होने के कारण पीएनबी के सामने से गुजर रहा तार उसमें उलझ गया। रविवार को चौराहे के बगल में साप्ताहिक बाजार लगने के कारण वहां काफी भीड़ थी।
विज्ञापन

चौराहे पर मौजूद एसआई हरि प्रकाश तिवारी और आरक्षी श्याम सुंदर ने तत्काल ट्राला चालक से बात की। चालक के सहयोगी ने गन्ने के ऊपर चढ़कर उसमें फंसे तार को बीच से काटा और सड़क के दोनों ओर हटाया। थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि ऐसे ट्रकों की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें