फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ठंड में बढ़ रही दांतों की झनझनाहट

Fri, 17 Jan 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दांतों के बढ़ रहे मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दांतों की सेंसिटिविटी (झनझनाहट) मरीजों को परेशान कर रही है। जिला अस्पताल के दंत रोग के चिकित्सक के पास रोज 10 से 15 मरीज दांतों में सेंसिटिविटी की पीड़ा को लेकर पहुंच रहे है। चिकित्सक मरीज को दवा देने के साथ सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।
ठंड में दांतों में सेंसिटिविटी (झनझनाहट) की समस्या बढ़ जाती हैं। अधिक ठंडा या गरम खाने पर दांत में लगता है। इसकी पीड़ा मरीज को परेशान कर देता है। जिला अस्पताल के दंत रोग विभाग की ओपीडी में रोज औसतन 20 से 30 पहुंंच रहे हैं। दंत रोग के चिकित्सक अधिक मीठा खाने से परहेज करने के साथ ठीक से ब्रस करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

परामर्श चिकित्सक डॉ. अंकित चतुर्वेदी के मुताबिक खाने-पीने और दिनचर्या का असर दांतों पर पड़ा है। अधिक चाय, काफी के सेवन से भी दांतों को नुकसान पहुंचता है। दांतों को सही रखने के लिए तंबाकू से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन

..
कोट

दांत में सेंसिटिविटी की समस्या को लेकर ओपीडी में अधिक मरीज आ रहे है। जब दांतों के बाहरी सुरक्षा परत घिस जाता है, तब दांत की यह समस्या बढ़ जाती है। इसमें दवा के साथ जरूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। औसतन 25 से 30 मरीज की ओपीडी में 10 से 15 मरीज दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या को लेकर आ रहे हैं। मीठा अधिक खाने और जानकारी के अभाव में ठीक प्रकार से ब्रस न करने के कारण भी दांतों में यह समस्या होती है।
- डॉ आरके विद्यार्थी, दंत रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें