फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परिक्रमा के लिए निकले किशोर की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। परिक्रमा के लिए घर से निकले एक किशोर की बुधवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना बस्ती-अयोध्या हाईवे पर पूरे हिंदू गांव के पास हुई। पूरेहिंदू गांव निवासी शिवम मौर्या (15) ओम प्रकाश मौर्या परिवार के साथ परिक्रमा के लिए निकले थे।
विज्ञापन

सभी लोग सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे थे, तभी बस्ती की ओर से जा रही तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आने से शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले गए, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर और बाद में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें