फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आधीरात में शौच के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म

Fri, 26 May 2023 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 22 मई की रात एक बजे की घटना में पीड़िता के पिता ने बृहस्पतिवार को तहरीर दी। एसओ जनार्दन प्रसाद ने बताया कि दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी संदीप चौहान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक 22 मई की रात एक बजे 12 वर्षीय किशोरी घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए गई थी। उसे जाते देख उसी गांव का संदीप चौहान पीछे पहुंच गया। उसका मुंह दबाकर जबरदस्ती पास की एक मड़ई में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर जाकर उसने परिवार के लोगों से इसके बारे में बताया। लोकलाज के भय से उन लोगों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। मगर बृहस्पतिवार को पिता पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दे दी। एसओ ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें