फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांच करोड़ की लागत से शहर में बनेेंगे पार्क और चौराहे

Fri, 26 May 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बीडीए कार्यालय पर सांसद हरीश द्विवेदी और डीएम प्रियंका निरंजन ने परियोजनाओ का किया लोकार्पण किय
विज्ञापन
बस्ती। बीडीए की ओर से 70 प्रतिशत स्वीकृत मानचित्र वाली कॉलोनियों में प्राथमिकता पर विकास कार्य कराए जाएंगे। शहर में पांच करोड़ की लागत से जॉगर्स पार्क, शास्त्री चौक के निकट समृद्धि व शक्ति चौक का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह कहना है डीएम प्रियंका निरंजन का। वह बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के पांच पुराने कार्यों के लोकार्पण अवसर पर बोल रही थीं। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी रहे। बीडीए की उपाध्यक्ष/डीएम ने आम जन से अपील की है कि वह अपने भवनों का नक्शा प्राधिकरण से स्वीकृत कराएं। यदि कोई कठिनाई होती है, तो वह किसी अन्य व्यक्ति के पास जाने के बजाय सीधे प्राधिकरण के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा प्राधिकरण कार्यालय की हेल्प डेस्क पर संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व)/सचिव बीडीए कमलेश चंद्र, सदस्य प्रेमसागर त्रिपाठी, यशकांत सिंह, अनूप खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें