फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला किशोर का शव
विज्ञापन

सोनहा थाने के दरियापुर जंगल टोला दुबियाहवा की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा। थानाक्षेत्र के परसा खुर्द बुजुर्ग उर्फ दरियापुर जंगल टोला दुबियहवा निवासी 16 वर्षीय किशोर का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। गांव से करीब एक किमी दूर स्थित जंगल में विशाल निषाद का शव दुपट्टे के फंदा से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर मयफोर्स पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र ने फोरेंसिक टीम को सूचना दी। सोनहा पुलिस व फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को पेड़ से उतारा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रहा है। विशाल के पिता पिंटू निषाद ने बताया मैं जब मजदूरी करके बुधवार देर शाम घर आया, तो विशाल घर पर नहीं था। काफी खोजबीन की तब देर रात पता चला उसका शव जंगल में पेड़ की डाल से लटका है। विशाल अपने तीन भाई विकास, विवेक, दो बहने सरिता और सुमन में सबसे बड़ा था। पिता ने बताया कि बचपन से ही वह मंदबुद्धि का था। काफी इलाज किया गया लेकिन फायदा नहीं हुआ। वह स्कूल भी कभी पढ़ने नहीं गया है। इस बाबत सीओ रूधौली धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें