फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी से दुष्कर्म...विरोध पर डीजल डालकर लगा दी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
- कप्तागनंज क्षेत्र के एक गांव में एक अक्तूबर को हुई घटना, 12 दिन बाद दी गई पुलिस को सूचना
विज्ञापन




- पीड़िता को बस्ती मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया

- गांव का ही है आरोपी, केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती।
कप्तानगंज क्षेत्र के एक गांव में घर में घुस कर किशोरी से दुष्कर्म और फिर डीजल डाल कर जला देने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में किशोरी को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से सोमवार को उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक पर केस किया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
पीड़ित पिता की तहरीर के अनुसार, एक अक्तूबर को उनकी बेटी घर में अकेली थी। उसी दौरान गांव का शंकर गौड़ घर में घुसकर अश्लील हरकत की और दुष्कर्म किया। बेटी के विरोध करने पर आरोपी ने उसके ऊपर डीजल उड़ेलकर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि किशोरी करीब 80 फीसदी झुलस गई है। पिता का कहना है कि उसे गंभीर हालत में सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल और वहां से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। नौ अक्तूबर को परिवार के लोग उसे अस्पताल से घर लेते आए। इसके बाद 12 अक्तूबर को थाने पर पहुंचे और शंकर के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


इधर घर पर पीड़िता की हालत फिर बिगड़ने लगी तो उसे मेडिकल कॉलेज बस्ती में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देख लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन




प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे ने बताया कि एक अक्तूबर को घटित घटना में 12 दिन बाद तहरीर थाने पर दी गई है। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। विवेचना सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें