फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत

Fri, 20 Jun 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। सोनहा थानाक्षेत्र के धवाय टोला धुनियाडीह की रहने वाली एक किशोरी की संदिग्ध हालत में इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सोनहा पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम को अचानक किशोरी की हालत बिगड़ गई। उसे उल्टी की शिकायत होने पर सीएचसी भानपुर ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इलाज के दौरान भोर में किशोरी की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद राजभर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें