फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में किशोरी की मौत, पिता-बहन घायल

Thu, 18 Jul 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में किशोरी की मौत,पिता बहन घायल
विज्ञापन

महराजगंज(बस्ती)। फोरलेन पर बडेवन फ्लाई ओवर पर बुधवार रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक के पीछे बैठी 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। बाइक चला रहे उसके पिता और उसकी छोटी बहन को गम्भीर चोटें आई हैं। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सन्तकबीर नगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम सगरवा के रहने वाले जुगराती की बिटिया गुड़िया की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी। उस पर कुछ दैवी साया होने की चर्चा थी। बुधवार को जुगराती अपनी बाइक से गुड़िया और दूसरी बेटी लल्लन को लेकर बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के महुआ डाबर मजार पर दर्शन करने के लिये गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुगराती के साथ गांव के अन्य लोग भी दूसरी बाइक से गये थे। बुधवार की रात सभी लोग बाइक से वापस हो रहे थे। बडेवन फ्लाई ओवर के ऊपर किसी अज्ञात वाहन ने जुगराती की बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। पीछे आ रहे जुगराती के गांव के लोग भी पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें