फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सर्पदंश से किशोर की मेडिकल कालेज में मौत

Sun, 25 Aug 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। भूपालपुर (कच्चीपुर) गांव में सर्पदंश से पीड़ित किशोर की इलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में मौत हो गई।
विज्ञापन


भूपालपुर (कच्चीपुर) गांव के रहने वाले संतोष कुमार लोकनिर्माण विभाग में कर्मचारी हैं। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार की रात खाना खाकर सभी लोग बरामदे में बने कमरे में सो रहे थे। साथ में प्रिंस भी सो रहा था। रात करीब 12:30 बजे सांप ने प्रिंस की आंख के बगल डंस लिया। आहट होने पर प्रिंस ने चिल्लाकर सबको बताया। परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने कैली रेफर कर दिया। कैली से डॉक्टरों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। परिजन उसे लेकर चार बजे गोरखपुर ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने प्रिंस (15) को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें