फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में हादसा: खेत की सिंचाई करते समय करंट लगने से किशोर की मौत

Fri, 22 Sep 2023 03:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे कलवारी थाना क्षेत्र के पाऊं निवासी किसान श्याम सुंदर निगम का 16 वर्षीय बेटा राज कपूर बनहरा गांव के पश्चिम सिवान में अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में धान की फसल की सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे कलवारी थाना क्षेत्र के पाऊं निवासी किसान श्याम सुंदर निगम का 16 वर्षीय बेटा राज कपूर बनहरा गांव के पश्चिम सिवान में अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बेटे के घर लौटने में देरी होने पर पिता ने छोटे बेटे अजीत को खेत पर भेजा तो उसे वहां पर भाई का शव मिला।
विज्ञापन


इसकी सूचना उसने घरवालों को। खबर सुनकर सभी लोग रोते-बिलखते खेत में पहुंचे और शव को घर ले आए। राजकपूर कक्षा आठवीं का छात्र था। घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार सरयू नदी के टांडा घाट पर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें