गौर रेलवे स्टेशन से पश्चिम सिटकोहर गांव के पास हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गौर रेलवे स्टेशन से एक किमी पश्चिम सिटकोहर गांव के पास रविवार सुबह किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सिटकोहर गांव के राजू प्रजापति की बेटी प्रिया (17) सुबह गांव के दक्षिण रेलवे लाइन पार कर खेत में जा रही थी। तभी अप और डाउन रेलवे ट्रैक पर दोनों तरफ से ट्रेन आ गई। इससे वह ट्रेन की चपेट में आ गई। गौर थाने के उप निरीक्षक विनय सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत हुई है। विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।