रुधौली। ताहिरजोत गांव के पास एक खड़ी ट्राॅली के नीचे 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक व पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ताहिरजोत गांव के पास रविवार शाम करीब पांच बजे राहगीरों की नजर एक ट्राॅली के नीचे लेटे वृद्ध पर पड़ी। कुछ लोगों ने हिलाया-डुलाया तो कोई हरकत नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराने की कोशिश की तो उसकी पहचान गुलाम निवासी ग्राम महुआ थाना रुधौली के रूप में हुई। बुजुर्ग को बीवी व बच्चे लगभग 15 वर्ष पूर्व ही छोड़ चुके थे। मुंगरहा क्षेत्र में मांग खाकर जीवन यापन करता था। पुलिस ने बताया कि शरीर पर चोट या खरोंच के कोई निशान नहीं मिले हैं। लोगों का मानना है कि उसकी स्वाभाविक मौत हुई होगी। संवाद