संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के दुबौली-तुसायल मार्ग पर गंधरिया नानकार गांव के पास शनिवार को गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, सोनहा क्षेत्र के गंधरिया नानकार निवासी 13 वर्षीय विनय कुमार पुत्र रंजीत कुमार शनिवार की शाम को सड़क के किनारे खेल रहा था। इस दौरान गन्ना लादकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसे चपेट में ले लिया। घायल की मदद करने की जगह चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भाग निकला।
ग्रामीणों की मदद से परिजन घायल किशोर को सीएचसी उपचार कराने ले गए। मगर, सीएसवी पर पहुंचते ही उसे मृत करार दे दिया गया। सोनहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ मोतीलाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।8