फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मौसा के घर आए किशोर की तालाब में डूबकर मौत

Tue, 25 Apr 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रतास गांव में तालाब में डूबे किशोर को निकालते ग्रामीण।
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के रतास उर्फ कप्तानगंज में सोमवार की सुबह तालाब में नहाते समय एक 13 वर्षीय किशोर डूब गया। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज गांव के निजामुद्दीन गांव के चौराहे पर कबाड़ का कारोबार करते हैं। निजामुद्दीन के मुताबिक, उनके घर साढू की बिटिया खुसबुन्निशा पत्नी अब्दुल्ला उर्फ गुड्डू निवासी बस्ती अपने बेटे 13 वर्षीय आरिफ तथा फातिमा, रूबी, रेहाना के साथ ईद मिलने के लिए रविवार शाम को आई थी। सोमवार को सुबह नाश्ता करने के बाद आठ बजे 13 वर्षीय आरिफ गांव के कुछ बच्चों के साथ गांव के तालाब में नहाने चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। इसकी सूचना साथ में गए बच्चों ने घर आकर दी। गांव वालों की मदद से घंटों मेहनत के बाद तालाब से आरिफ का शव निकाला गया। इसकी सूचना पाकर आरिफ के पिता अब्दुल्ला उर्फ गुड्डू भी बस्ती पहुंच गए। भाई।बहनों में आरिफ मझला था। बड़े भाई जैद खान, तीन बहन फातिमा, रूबी और रेहाना है। घटना से परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। कप्तानगंज के एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि किशोर के शव का पंचनामा कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें