फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मधुमेह रोग से बचाव के लिए साधकों ने दिए विशेष टिप्स

Tue, 25 Apr 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति की ओर से मड़वानगर में आयोजित योग शिविर में रोग के अनुसार आसन सिखाए गए। सोमवार को साधकों को मधुमेह रोग में लाभकारी योगासन का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

योग प्रशिक्षक विजय कुमार ने साधकों को मंडूकासन, शशकासन, मर्कटासन, भुजंगासन, शलभासन, चक्की चालन सहित अनेक व्यायामों का अभ्यास कराया।
कहा कि आज मधुमेह को वंशानुगत रोग की दृष्टि से देखा जा रहा है और असाध्य रोगों में इसकी गणना होती है। प्राणायाम से इस वंशानुगत रोग को भी जड़ से ठीक किया जा सकता है। लगातार नौ माह तक कुशल योग शिक्षक के नेतृत्व में नित्य भस्त्रिका, कपालभाति, वाह्य, अनुलोम-विलोम, उज्जायी, भ्रामरी, उद्गीथ आदि प्राणायाम उचित समय तक करने से मधुमेह रोग पर पूरा नियंत्रण कर सकते हैं।
पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सुभाष चंद्र आर्य ने बताया कि भविष्य में मोटापा, तनाव, रक्तचाप संबंधी रोगों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र चलेगा। योग साधक परशुराम ने कहा कि योग शिविर में आने से पूर्व शरीर रोगों का घर बनता जा रहा था पर शिविर में आने से जैसे नया जीवन मिल गया है। निधि श्रीवास्तव ने बताया कि रोज नियमित समय पर व्यायाम करने से शरीर में फुर्ती आती है। योग शिक्षक ने कहा कि नित्य व्यायाम करने से साध्य असाध्य सारे रोग दूर होते है और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत बढ़ जाती है । इस मौके पर शीला देवी, सुधा, मीरा, देव कुमार, आशा देवी, ऋषि कुमार, रामचंद्र, निधि श्रीवास्तव, शीला पाठक, संगीता यादव, कांति देवी, कृष्ण गोपाल पाण्डेय, अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें