मानिकचंद। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सिसवारी गांव में शनिवार देर शाम 14 वर्षीय किशोरी का छत के कुंडे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिसवारी गांव के चौराहे पर किरन विश्वकर्मा पत्नी स्वर्गीय चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा का मकान है। परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार काे उनकी 14 वर्षीय बेटी आरती ने कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। आरती की छोटी बहन 13 वर्षीय निर्मला ने दीवार के झरोखे से उसे लटके देखा तो शोर मचाते हुए किसी कार्य से गांव में गई मां किरन देवी को बुलाया। भागते हुए किरन पहुंची और पुत्री को लटका देख चिल्लाने लगी। संवाद