फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Sun, 15 Jun 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरहटा गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में किशोरी के शव लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बरहटा की रहने वाली आंचल (14) के पिता किशुन प्रसाद उर्फ झगरू प्रसाद लकड़ी का कारोबार करते हैं। शनिवार सुबह परिवार के लोग खेत में गए थे। आंचल घर पर खाना बना रही थी। सुबह 8:30 बजे परिवार के लोग घर आए तो कमरे में साड़ी के फंदे से शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कप्तानगंज के एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें