फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत, हत्या का लगाया आरोपि

Sun, 15 Jun 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के सिलवटिया गांव में शुक्रवार शाम करीब चार बजे गर्भवती रीमा देवी (28) पत्नी दूधनाथ यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा था। ससुराल के लोग करंट लगने से मौत बता रहे हैं, जबकि मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दूधनाथ की शादी 29 मई 2019 को पैकोलिया थाना क्षेत्र के सिरकोहिया गांव के राम कुबेर यादव की पुत्री के साथ हुई थी। दूधनाथ मुंबई में रहकर नौकरी करता है। ससुर फूलचंद का कहना के वह सुबह नौ बजे बनरही जंगल गांव में पत्नी जुग्गा देवी के साथ साढू के घर गए थे। शाम चार बजे लौटे तो खोजबीन करते छत पर पहुंचे। कमरे में बहू का शव बेड पर पड़ा था। तीन वर्ष का उसका बेटा शिवांश बैठा रो रहा था। मायके वालों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर रात करीब 10:30 बजे पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, मायके वालों ने आरोप लगाया कि मौत के दो घंटेे बाद उन्हें यह बताया गया कि रीमा की मौत करंट लगने से हो गई है। मृतका के भाई महेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि देवर, ननद, सास ने गला दबाकर हत्या कर दी। घर पर पहुंचने के बाद वहां कोई नहीं मिला। छत पर बने कमरे में शव के पास शिवांश रोता हुआ मिला। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया कि मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें