बनकटी। लालगंज क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह 16 वर्षीय किशोरी का शव घर में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। शुक्रवार रात किशोरी भाई-बहनों के साथ कमरे में सोई थी।
भोर में करीब साढ़े तीन बजे उसकी दूसरी बेटी उठी तो बहन को छत में फंदे से लटका देखा। घटना की वजह के बारे में परिवार के लोग फिलहाल कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
गांव के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम भोजन करने के बाद घर के कमरे में अपनी दो बहनों और भाई के साथ सो रही थी। शनिवार सुबह लगभग चार बजे जब किशोरी की बहन की नींद खुली तो वह छत की कुंडे से दुपट्टे के सहारे संदिग्ध हालात में लटकी मिली। इसकी जानकारी बहन ने अपनी मां को दी।
किशोरी की मां रोने-चिल्लाने लगी। गांव के चौकीदार रामपाल ने शनिवार सुबह 5.50 बजे थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौंड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौंड ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।