फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज

Mon, 08 Sep 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी सलमान के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

14 वर्षीय पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है कि 30 अगस्त की रात करीब ढाई बजे सलमान उनके घर का दरवाजा खटखटाने लगा। घर के अगले हिस्से में सो रही बेटी की नींद खुली तो उसने दरवाजे पर जाकर काम पूछा।
आरोपी ने बोला कि तुम्हारे अब्बा से जरूरी काम है, दरवाजा खोल दो। आरोप है कि घर में घुसते ही उसने किशोरी को पकड़ कर उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर उसे व पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसका वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। किशोरी ने घरवालों को इसकी जानकारी दी। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सलमान के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें