सोनहा। पुलिस ने 19 दिन पहले घर से लापता किशोरी को बृहस्पतिवार को खोजकर सीडब्ल्यूसी के सामने पेश कर दिया। किशोरी की मां ने तहरीर देकर शिकायत की थी कि 25 जनवरी को सुबह उनकी 16 वर्षीय बेटी स्कूल के लिए निकली थी, उसी के बाद वह लापता हो गई। पुुलिस केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी मोतीचंद ने बताया कि किशोरी को सीडब्ल्यूसी के सामने पेश कर दिया गया है। संवाद