सल्टौआ। ब्लाक सभागार में मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्रामपंचायतों के सचिवों तकनीकी सहायक व ग्राम रोजगार सेवकों को युक्त धारा पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक सौरभ मौर्या, अरविंद यादव कंप्यूटर ऑपरेटर ने बिंदुवार प्रशिक्षण दिया। ग्राम पंचायतों में कार्य कराने के पहले कार्ययोजना बनाकर युक्त धारा पोर्टल पर अपलोड करने का तरीका बताया। तकनीकी सहायक रामविहारी उपाध्याय, श्यामचंद चौधरी, शोभाराम, राघवेंद्र प्रताप, मंजुलता आदि मौजूद रहे। संवाद